पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बांका पहुंचे:शिव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

बांका सदर प्रखंड के भटकुंडी गांव में शनिवार को शिव प्राण-प्रतिष्ठा एवं लघु रुद्र यज्ञ महोत्सव संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौबे ने मंदिर परिसर पहुंचकर वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बांका विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुपम गर्ग और मंदिर निर्माणकर्ता समीर ठाकुर ने अश्विनी चौबे का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ, हवन, रुद्राभिषेक तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इस प्रकार के मंदिरों का निर्माण सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को सशक्त बनाता है। उन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले अनुपम गर्ग और समीर ठाकुर की सराहना की। बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं, बल्कि समाज को एकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण स्थल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भटकुंडी का यह शिव मंदिर आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों का निर्माण सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में बांका विधायक रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा जिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, कर्मा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुमन कुमार सिंह, निप्पू पांडे, संजीव भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jun 27, 2026 - 21:03
 0