सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

24 girl students sexually harassed in Sirmaur: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं के यौन उत्पीड़न की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यौन उत्पीड़न करने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल का शिक्षक ही है। इस बीच, पुलिस ने आरोपी ...

Jun 23, 2025 - 14:24
 0
सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

Rape
24 girl students sexually harassed in Sirmaur: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं के यौन उत्पीड़न की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यौन उत्पीड़न करने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल का शिक्षक ही है। इस बीच, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य से उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया।

 

स्कूल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को 24 छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिक्षक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न रोधी समिति को भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्राओं के अभिभावकों को बैठक के लिए बुलाया गया और पाया गया कि उनमें से अधिकतर को अपनी बच्ची के उत्पीड़न के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)