शादी से इनकार पर युवती की अश्लील फोटो वायरल की:लखनऊ में घर पहुंच कर बंदूक दिखाकर डराया; जान से मारने की धमकी

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शादी न होने से नाराज़ युवक ने युवती की फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें बनाईं और वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती के परिजनों को फोन कर जान से मारने की धमकी दी और गांव पहुंचकर उसकी मां को बंदूक दिखाकर डराया। पीड़िता की शिकायत पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी अलीगंज विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी शाहरुख पुत्र अब्दुल हसन से तय होने की बातचीत चल रही थी। लेकिन पारिवारिक कारणों से विवाह नहीं हो सका। इसके बाद आरोपी ने युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दीं। आरोपी ने धमकी दी कि अगर शादी नहीं की गई तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि शाहरुख लगातार उसे और उसके रिश्तेदारों को फोन कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। 12 जनवरी पीड़िता के घर पर पहुंचा कर मां को बंदूक दिखाकर बेटी से संबंध बनवाने की धमकी दी। मां के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के बड़े बहनोई को फोन कर आपत्तिजनक बातें कहीं और रिश्तेदारों में उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में है। पीडितों इस मामले में गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0