यूपी पुलिस सहरसा पहुंची:1200 किलोमीटर दूर लापता युवती के पोस्टर चिपकाए, 4 मार्च से लापता;युवक का हाथ होने का संदेह
उत्तर प्रदेश पुलिस लापता युवती की तलाश में सहरसा पहुंची है। हापुड़ जिले से लापता हुई एक 23 वर्षीय युवती की गुमशुदगी के पोस्टर सहरसा सदर थाने में चिपकाए गए हैं। पुलिस शनिवार को सहरसा पहुंची। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की कपूरपुर चौकी के थानाध्यक्ष विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि नगला निवासी महेंद्र सिंह की 23 वर्षीय बेटी गीता 4 मार्च से लापता है। इस संबंध में 7 मार्च को थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती का आखिरी लोकेशन सहरसा सदर थाना क्षेत्र में मिला है, जो हापुड़ से करीब 1200 किलोमीटर दूर है। इसी सूचना के आधार पर यूपी पुलिस सहरसा पहुंची और लापता युवती की तलाश में गुमशुदगी के पोस्टर सदर थाना की दीवारों पर लगाए। थानाध्यक्ष उपाध्याय ने यह भी बताया कि युवती के लापता होने के पीछे एक युवक का हाथ होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार, वह युवक कई इलाकों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर गायब करने और लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने में शामिल रहा है। सहरसा सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश पुलिस एक युवती की तलाश में सहरसा आई है और मामले की जांच कर रही है।
Apr 4, 2026 - 18:43
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.