Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

Modi Meloni Selfie : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक सेल्फी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत ...

May 20, 2026 - 12:33
 0
Modi Meloni Selfie : 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

meloni selfie with modi Modi Meloni Selfie : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक सेल्फी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी द्वारा मोदी के साथ शेयर की गई सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय

प्रधानमंत्री मोदी का रोम हवाई अड्डे पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने स्वागत किया। विदेस मंत्रालय ने कहा है कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है।

 

इटली पहुंचते ही क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली पहुंचने पर एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं रोम पहुंच गया हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलूंगा और उनके साथ चर्चा करूंगा। इस दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा। इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मैं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा करूंगा, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

दोनों नेताओं की तस्वीरें पहली भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती रही है। 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी की 'Good friends at COP28' वाली सेल्फी काफी वायरल हुई थी। 2024 में इटली के अपुलिया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान 'मेलोडी टीम की तरफ से हैलो' वीडियो ने भी दुनियाभर में चर्चा बटोरी थी।

edited by : Nrapendra Gupta