ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में

May 20, 2026 - 15:12
 0
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में 

???? *ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में — सांयकालीन पैदल गश्त कर ,सुरक्षा व्यवस्था को किया और अधिक मजबूत* ????

*“राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए, अब पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर और अधिक प्रभावी — पैदल गश्त से जनता को सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में पुलिस का खौफ।”*

➡️ माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की ईंधन बचत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली पैदल गश्त की कमान।

➡️ *कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र ,रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।*

➡️ *जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा अपराधियों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से चलाया गया, सायंकालीन पैदल गश्त अभियान।*

➡️ *शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश।*

➡️ *संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही है, विशेष निगरानी।*

➡️ *एसएसपी ने कहा — “जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।”*

*जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एसएसपी का बड़ा कदम*

???? *एसएसपी ने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है।*

???? जनपद ऊधमसिंहनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने तथा राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को गति देने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर विशेष सांयकालीन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

➡️ *इस दौरान एसएसपी अजय गणपति स्वयं रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए नजर आए।*

➡️ *एसएसपी द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर पुलिसिंग की कमान संभालने से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ, वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट खौफ दिखाई दिया।*

*ईंधन बचत के साथ प्रभावी पैदल गश्त पर विशेष जोर*

???? माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा देशहित में ईंधन बचत को लेकर की गई अपील तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल गश्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

*अराजक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी*

➡️ गश्त के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, हुड़दंग, नशाखोरी, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद की शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

➡️ “ऊधम सिंह नगर पुलिस जनता की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, यह हमारी प्राथमिकता है। राष्ट्रहित में ईंधन बचत के साथ-साथ प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु पैदल गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।”