रूस ने यूक्रेन पर फिर किया बड़ा हमला, राजधानी कीव पर बरसाईं मिसाइलें, कैबिनेट भवन से उठा धुआं

Russia-Ukraine War News : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से एक बार फिर बड़ा हमला किया है। रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर 805 ड्रोन और हथियारों से हमला किया। यह जंग की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले ...

Sep 7, 2025 - 15:16
 0
रूस ने यूक्रेन पर फिर किया बड़ा हमला, राजधानी कीव पर बरसाईं मिसाइलें, कैबिनेट भवन से उठा धुआं

Russia-Ukraine War News : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से एक बार फिर बड़ा हमला किया है। रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर 805 ड्रोन और हथियारों से हमला किया। यह जंग की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा। ड्रोन के मलबे से एक 16 मंजिला इमारत और दो 9 मंजिला इमारतों में भी आग लग गई। हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।

खबरों के अनुसार, रूस-यूक्रेन के बीच करीब 4 साल से जंग जारी है और कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से एक बार फिर बड़ा हमला किया है। रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर 805 ड्रोन और हथियारों से हमला किया। यह जंग की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

ALSO READ: रूस ने यूक्रेन पर फिर बरपाया कहर, दागीं 500 से ज्‍यादा ड्रोन और मिसाइलें, जेलेंस्की ने और समर्थन मांगा

रूस ने अलग-अलग तरह की खतरनाक मिसाइलें भी दागीं। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा। ड्रोन के मलबे से एक 16 मंजिला इमारत और दो 9 मंजिला इमारतों में भी आग लग गई।

ALSO READ: Russia–Ukraine War रूसी ड्रोन्स ने यूक्रेन में मचाई तबाही, 29000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल

यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने पुष्टि की कि रविवार का हमला रूस का सबसे बड़ा हमला था। हालांकि रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है। इस एयरस्ट्राइक के जवाब में यूक्रेन ने भी रूस की ऑयल पाइपलाइन को टारगेट किया, जिसमें भारी नुकसान हुआ। अटैक से हंगरी और स्लोवाकिया को मिलने वाली रूसी तेल की सप्लाई प्रभावित हुई।
Edited By : Chetan Gour