राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के 100 साल पूरे:6000 किमी की कार रैली से जुड़ेंगे देश के सभी मिलिट्री स्कूल, जॉर्जियन कम्युनिटी की पहल

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की शताब्दी के अवसर पर जॉर्जियन कम्युनिटी ने विशेष कार रैली का आयोजन किया है। यह रैली 6000 किलोमीटर की यात्रा कर देश के सभी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों को जोड़ेगी। कर्नल रवि कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल ने देश को न केवल सैन्य क्षेत्र में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी कुशल अधिकारी दिए हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, स्टाफ और पूर्व छात्रों से मिलकर मिलिट्री स्कूल की गौरव गाथा को साझा करना है। धौलपुर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के जॉर्जियन डॉक्टर निखिल अग्रवाल ने बताया कि यह देश का सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। स्कूल के प्रिंसिपल अमित शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रिंसिपल अमित शर्मा ने कहा कि जॉर्जियन देश में समर्पित भाव से सेवारत हैं। उन्होंने इस अवसर को गौरवशाली क्षण बताया जब सभी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के जॉर्जियन एक साथ एकत्रित हुए। कार्यक्रम में अविनाश कुमार, अनिल डांगी, मनीष ढाका, महेश थपलिया, राजन धहाईया, अजय दलाल, साकेत सिरनाल, नवीन सविता, ब्रिगेडियर राजीव सरीन, रवि संधू, राजीव झा, अंकित अग्रवाल और पंकज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Sep 7, 2025 - 15:16
 0