मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं; पेट्रोल ₹120/लीटर तक पहुंच सकता है; पहलगाम हमला- एक आतंकी की पहचान

नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही। ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं। वहीं पहलगाम हमले में शामिल एक आतंकी की पहचान हुई है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं, मिडिल ईस्ट में यह US का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागीं। यह मिडिल ईस्ट में US का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यहां 8 से 10 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ईरान ने ये हमला अमेरिका के 21 जून हमले के जवाब में किया। अमेरिका ने ईरान के 3 एटमी ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर B-2 बॉम्बर से 13,608 किलो के दर्जनभर बंकर बस्टर बम गिराए थे। ईरान ने पुतिन से मदद मांगी: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद मांगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने पुतिन को खामेनेई का एक लेटर सौंपा, जिसमें समर्थन मांगा गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ईरान रूस से किस तरह की मदद चाहता है। ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं रोकेंगे: ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने कहा कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं रोकेगा। वहीं इजराइल ने ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। यह हमला ठीक उसी जगह हुआ, जहां रविवार को अमेरिका ने बस्टर बम गिराए थे। इजराइल ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों पर हमले किए, दावा किया कि हमले में सैकड़ों सैनिक मारे गए। 13 जून से जारी इजराइल-ईरान जंग में 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2. पेट्रोल ₹120 लीटर तक पहुंच सकता है; वजह- तेल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान ईरान की संसद ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल की कीमतें 30-50% तक बढ़ सकती हैं। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल और 25% नेचुरल गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। अगर कीमतों में इजाफा जारी रहता है, तो पेट्रोल 120 रुपए या उससे ऊपर पहुंच सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों बंद करना चाहता है ईरान: अमेरिका ने ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले किए थे। अब ईरान का कहना है कि अगर उसे और परेशान किया गया, तो वो इस रास्ते को बंद करके वैश्विक तेल सप्लाई को बाधित कर सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ता है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और UAE के बीच है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर जैसे देशों से तेल के टैंकर इसी रास्ते से दुनियाभर में जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. पहलगाम हमला- एक आतंकी की पहचान हुई; एक दिन पहले 2 मददगार अरेस्ट हुए थे पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है। रविवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इन्हें पनाह देने वाले 2 लोगों को अरेस्ट किया था। इन्होंने बताया कि हमला करने वाले 3 आतंकियों में से एक का नाम सुलेमान शाह है। बाकी दो पाकिस्तानी आतंकियों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। सुलेमान उसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें वे आतंकी शामिल हैं। आतंकियों के मददगारों को 5 दिन की रिमांड: NIA ने रविवार को आतंकियों के मददगारों को अरेस्ट किया था। इन्हें सोमवार को जम्मू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की NIA रिमांड में भेज दिया गया। परवेज अहमद और बशीर अहमद जोठार ने आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक झोपड़ी में ठहराया था। उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। पढ़ें पूरी खबर... 4. एअर इंडिया की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर जा रही फ्लाइट लैंड किए बिना दिल्ली लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में खराबी की वजह से इसे रनवे से बुला लिया गया। प्लेन में 130 पैसेंजर्स सवार थे। वहीं इंडिगो की इंदौर-भुवनेश्वर की फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के चलते रनवे से लौट आई। उधर, दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बिना लैंडिंग के लौट गई। DGCA ने एअर इंडिया बेस का ऑडिट शुरू किया: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया के गुरुग्राम स्थित बेस का ऑडिट करना शुरू किया है। इसमें ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं। ऑडिट करने वाली टीम में DGCA के 8 अधिकारी शामिल हैं। आम तौर पर 3 सदस्यों की टीम ईयरली ऑडिट करती है। पढ़ें पूरी खबर... 5. अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू; मस्क बोले- 10 साल की मेहनत का परिणाम टेस्ला ने अमेरिका में रोबोटैक्सी लॉन्च की है। ये ऑटोनॉमस टैक्सी है, जो बिना ड्राइवर के चलती है। कंपनी ने रोबोटैक्सी की एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी करीब 364 रुपए रखी है। यह सर्विस अभी कुछ इन्वेस्टर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए सिर्फ ऑस्टिन शहर में मिलेगी। टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क ने इसे 10 साल की मेहनत का रिजल्ट बताया। टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया: रोबोटैक्सी के लिए टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया है। कंपनी ने बिना किसी बाहरी मदद के AI चिप और सॉफ्टवेयर को बनाया। रोबोटैक्सी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेंसर, कैमरे, रडार और लिडार जैसी हाई-टेक तकनीकों का इस्तेमाल करके सड़क पर नेविगेट करती है। फिलहाल सेफ्टी के लिए एक एम्प्लॉई रोबोटैक्सी में बैठकर नजर रखेगा। पढ़ें पूरी खबर... 6. दिल्ली में मानसून की दस्तक; राजस्थान-MP में बारिश का रेड अलर्ट; ओडिशा में 50 हजार लोग बाढ़ प्रभावित देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। आज मानसून दिल्ली में प्रवेश कर सकता है, जो समय से 7 दिन पहले होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली, हरियाणा, पं

Jun 24, 2025 - 17:13
 0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं; पेट्रोल ₹120/लीटर तक पहुंच सकता है; पहलगाम हमला- एक आतंकी की पहचान
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही। ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं। वहीं पहलगाम हमले में शामिल एक आतंकी की पहचान हुई है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं, मिडिल ईस्ट में यह US का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागीं। यह मिडिल ईस्ट में US का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यहां 8 से 10 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ईरान ने ये हमला अमेरिका के 21 जून हमले के जवाब में किया। अमेरिका ने ईरान के 3 एटमी ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर B-2 बॉम्बर से 13,608 किलो के दर्जनभर बंकर बस्टर बम गिराए थे। ईरान ने पुतिन से मदद मांगी: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद मांगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने पुतिन को खामेनेई का एक लेटर सौंपा, जिसमें समर्थन मांगा गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ईरान रूस से किस तरह की मदद चाहता है। ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं रोकेंगे: ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने कहा कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं रोकेगा। वहीं इजराइल ने ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। यह हमला ठीक उसी जगह हुआ, जहां रविवार को अमेरिका ने बस्टर बम गिराए थे। इजराइल ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों पर हमले किए, दावा किया कि हमले में सैकड़ों सैनिक मारे गए। 13 जून से जारी इजराइल-ईरान जंग में 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2. पेट्रोल ₹120 लीटर तक पहुंच सकता है; वजह- तेल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान ईरान की संसद ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल की कीमतें 30-50% तक बढ़ सकती हैं। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल और 25% नेचुरल गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। अगर कीमतों में इजाफा जारी रहता है, तो पेट्रोल 120 रुपए या उससे ऊपर पहुंच सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों बंद करना चाहता है ईरान: अमेरिका ने ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले किए थे। अब ईरान का कहना है कि अगर उसे और परेशान किया गया, तो वो इस रास्ते को बंद करके वैश्विक तेल सप्लाई को बाधित कर सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ता है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और UAE के बीच है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर जैसे देशों से तेल के टैंकर इसी रास्ते से दुनियाभर में जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. पहलगाम हमला- एक आतंकी की पहचान हुई; एक दिन पहले 2 मददगार अरेस्ट हुए थे पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है। रविवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इन्हें पनाह देने वाले 2 लोगों को अरेस्ट किया था। इन्होंने बताया कि हमला करने वाले 3 आतंकियों में से एक का नाम सुलेमान शाह है। बाकी दो पाकिस्तानी आतंकियों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। सुलेमान उसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें वे आतंकी शामिल हैं। आतंकियों के मददगारों को 5 दिन की रिमांड: NIA ने रविवार को आतंकियों के मददगारों को अरेस्ट किया था। इन्हें सोमवार को जम्मू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की NIA रिमांड में भेज दिया गया। परवेज अहमद और बशीर अहमद जोठार ने आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक झोपड़ी में ठहराया था। उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। पढ़ें पूरी खबर... 4. एअर इंडिया की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर जा रही फ्लाइट लैंड किए बिना दिल्ली लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में खराबी की वजह से इसे रनवे से बुला लिया गया। प्लेन में 130 पैसेंजर्स सवार थे। वहीं इंडिगो की इंदौर-भुवनेश्वर की फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के चलते रनवे से लौट आई। उधर, दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बिना लैंडिंग के लौट गई। DGCA ने एअर इंडिया बेस का ऑडिट शुरू किया: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया के गुरुग्राम स्थित बेस का ऑडिट करना शुरू किया है। इसमें ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं। ऑडिट करने वाली टीम में DGCA के 8 अधिकारी शामिल हैं। आम तौर पर 3 सदस्यों की टीम ईयरली ऑडिट करती है। पढ़ें पूरी खबर... 5. अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू; मस्क बोले- 10 साल की मेहनत का परिणाम टेस्ला ने अमेरिका में रोबोटैक्सी लॉन्च की है। ये ऑटोनॉमस टैक्सी है, जो बिना ड्राइवर के चलती है। कंपनी ने रोबोटैक्सी की एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी करीब 364 रुपए रखी है। यह सर्विस अभी कुछ इन्वेस्टर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए सिर्फ ऑस्टिन शहर में मिलेगी। टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क ने इसे 10 साल की मेहनत का रिजल्ट बताया। टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया: रोबोटैक्सी के लिए टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया है। कंपनी ने बिना किसी बाहरी मदद के AI चिप और सॉफ्टवेयर को बनाया। रोबोटैक्सी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेंसर, कैमरे, रडार और लिडार जैसी हाई-टेक तकनीकों का इस्तेमाल करके सड़क पर नेविगेट करती है। फिलहाल सेफ्टी के लिए एक एम्प्लॉई रोबोटैक्सी में बैठकर नजर रखेगा। पढ़ें पूरी खबर... 6. दिल्ली में मानसून की दस्तक; राजस्थान-MP में बारिश का रेड अलर्ट; ओडिशा में 50 हजार लोग बाढ़ प्रभावित देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। आज मानसून दिल्ली में प्रवेश कर सकता है, जो समय से 7 दिन पहले होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 50 गांव में बाढ़ जैसै हालात है। राज्य के 50 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7. लीड्स टेस्ट- लीड्स टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया, दूसरी पारी में 364 पर ऑलआउट भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 21 रन बना लिए। टीम जीत से 350 रन दूर हैं। भारतीय टीम ने आखिरी 5 विकेट 31 रन बनाने में गंवा दिए। शार्दूल ठाकुर (4 रन), मोहम्मद सिराज (शून्य) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) 349 के स्कोर पर आउट हुए। मैच के हाईलाइट्स: जैक क्रॉली 12 और और बेन डकेट 9 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट झटके। शोएब बशीर को 2, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... होटल में नींद से जगाने का चार्ज ₹25000 चीन के चोंगक्विंग शहर का एक होटल गेस्ट्स को नींद से जगाने के लिए 25 हजार रुपए चार्ज करता है। इसके लिए होटल रेड पांडा का इस्तेमाल करता है, जो एक दुर्लभ प्रजाति है। गेस्ट्स के साथ रेड पांडा के वीडियोज सामने आने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने ये सर्विस बंद करा दी। ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। मेष राशि के लोग पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...