भतीजे ने चाकू से चाचा के सीने पर किया वार:गोपालगंज में पॉकेट से पैसा निकालने को लेकर विवाद, आरोपी फरार

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के पैकउली बद्दो गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा को चाकू मार दिया। जख्मी चाचा की पहचान जगदेव राम के बेटे सुजीत राम(39) के रूप में हुई है। सुजीत राम ने अपनी पैंट को कमरे में टांग दिया था। पैंट की जेब में कुछ पैसे थे। इसी दौरान उनके भतीजे ने जेब से पैसे निकाल लिए। सुजीत ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सुजीत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत फुलवरिया रेफरल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। आरोपी भतीजा फरार सुजीत ने बताया कि उनका भतीजा पहले भी घर से सामान और पैसे चुराता रहा है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतर आता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपी भतीजा फरार है।

Jul 14, 2025 - 13:16
 0