बुजुर्ग महिला के बक्से से 80 हजार चोरी:सोते समय अज्ञात चोरों ने तोड़ा ताला, चांदी के कड़े भी ले गए, जांच जारी

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित ब्यावर रोड बकरा मंडी के पास झोपड़ी में अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के बक्से का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने रामगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डुगारिया जिला पाली निवासी तथा हाल बकरा मंडी ब्यावर रोड निवासी 60 वर्षीय रुकमा देवी पत्नी शंकरलाल लुहार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ बकरा मंडी क्षेत्र में रहकर लोहे और बर्तनों का काम तथा पशुपालन का व्यवसाय करती हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 मई को बकरों का सौदा होने पर उन्हें 80 हजार रुपए मिले थे। यह रकम उन्होंने अपने बक्से में रखी थी। इसके साथ ही बक्से में शादी के समय मिले चांदी के हाथ के कड़े और बच्चों के चांदी के कड़े भी रखे हुए थे। रुकमा देवी के अनुसार रोजाना की तरह परिवार के सदस्य झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उम्र अधिक होने और गहरी नींद के कारण उन्हें रात में किसी गतिविधि का पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब 6 बजे उठने पर बक्से का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। जांच करने पर उसमें रखे 80 हजार रुपए और चांदी के जेवर गायब थे। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई करणसिंह को सौंपी है।

May 20, 2026 - 12:33
 0