ग्रेड सेकेंड एग्जाम के पहली-पारी में रही 70.77 प्रतिशत उपस्थिति:4016 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड, दूसरी पारी में होगा सोशल साइंस का पेपर
चित्तौड़गढ़ में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीनियर टीचर प्रतियोगी एग्जाम के पहले दिन चित्तौड़गढ़ में पहली पारी में 70.77 प्रतिशत कैंडीडेट्स एग्जाम देने पहुंचे। जिले के 13 सेंटरों पर एग्जाम कड़ी सुरक्षा और तय व्यवस्था के बीच कराया गया। पहली पारी बिना किसी परेशानी के पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी पारी की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। प्रशासन ने दूसरी पारी के लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कैंडीडेट्स को समय से सेंटर पहुंचने की सलाह दी है। पहली पारी में 2842 ने एग्जाम दिया, 1174 अनुपस्थित पहली पारी का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। इस दौरान जनरल नॉलेज का पेपर हुआ। पहली पारी के लिए कुल 4016 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 2842 कैंडीडेट्स एग्जाम देने पहुंचे, जबकि 1174 कैंडीडेट्स अनुपस्थित रहे। इसी के साथ पहली पारी में 70.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। सुबह से ही सेंटरों पर कैंडीडेट्स पहुंचने लगे थे। सभी जगह एग्जाम तय समय पर शुरू हुआ और समय पर ही समाप्त भी हुआ। पूरे एग्जाम के दौरान सेंटरों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। त्रिस्तरीय जांच के बाद ही मिली एंट्री एग्जाम को पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित रखने के लिए सभी 13 सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पहले कैंडीडेट्स की पहचान और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई। इसके बाद त्रिस्तरीय जांच पूरी होने पर ही एंट्री दी गई। अधिकारियों ने पूरे समय सेंटरों का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। दूसरी पारी में सोशल साइंस का पेपर दूसरी पारी का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। इस पारी में सोशल साइंस का पेपर आयोजित किया जाएगा। दूसरी पारी के लिए भी 4016 कैंडीडेट्स रजिस्टर्ड हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि एंट्री दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ही होगी। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी कैंडीडेट्स को किसी भी स्थिति में सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। दूसरी पारी में भी पहली पारी की तरह सुरक्षा, जांच और अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले जैसी ही रहेंगी।



