शुद्धिकरण जरूरी, कांग्रेस ने वंदे मातरम का किया अपमान:रोहतक में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष, राष्ट्र गीत को बीच में बंद करवाना सही नहीं
रोहतक में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस नेताओं का विरोध किया। गोहाना अड्डा से लेकर सुभाष चौक तक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चले और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कैंडल लगाकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ रोष प्रकट किया गया है। कांग्रेस नेताओं की वंदे मातरम को लेकर जो घटना हुई, उसके खिलाफ प्रदर्शन किया है। देश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इसको लेकर पूरे देश में रोष प्रदर्शन किए गए है। जिलाध्यक्ष बोले, शुद्धिकरण करने की जरूरत
जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा के बाद शुद्धिकरण करने वाले सवाल के जवाब में कहा कि शुद्धिकरण करने की जरूरत है। कांग्रेस के काम सदैव देश के अहित में रहे है। कांग्रेस ने हमेशा देश का अपमान किया है। तिरंगे, राष्ट्र गीत व राष्ट्रगान का अपमान करते रहते है। देश के पीएम के बारे में ओच्छी हरकत करते है, इसलिए शुद्धिकरण की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा हर काम का करती विरोध
जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर काम का विरोध करती है, जिसके कारण देश की जनता उनके खिलाफ है। वंदे मातरम के खिलाफ बोलने वाले के सभी खिलाफ है। वंदे मातरम के दौरान चलते रहना, सही से खड़े नहीं होना, कहां का अनुशासन है। शहीदों का भाजपा करती सम्मान, पार्क में जूतों के साथ गए
जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा शहीदों का सम्मान करती है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जूतों के साथ नहीं गए, बल्कि पार्क में गए थे। शहीद की प्रतिमा ऊपर लगी है। नीचे तो पार्क ही है। शहीदों का भाजपा हमेशा सम्मान करती रही है। शहर में फैली गंदगी पर बोले, मेयर व निगम अधिकारियों से बात करें
जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि शहर में गंदगी की समस्या को लेकर मेयर या निगम अधिकारियों से बात करें। कर्मचारियों की जो समस्या है, उसका समाधान हो जाएगा। छोटी-मोटी बाते होती रहती है। जबकि भाजपा का कैंडल मार्च भी उसकी गंदगी के बीच से निकला है। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष नहीं जुटा पाए भीड़
कैंडल मार्च के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। गोहाना अड्डा से लेकर सुभाष चौक तक मात्र 30 से 35 लोग ही रहे। जिनमें जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, मार्केट बोर्ड सांपला के चेयरमैन, महम से विधायक का चुनाव लड़ने वाले दीपक हुड्डा भी शामिल थे।