चाचा कोटा के टापुओं पर सैलानियों की भीड़:मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जाम की स्थिति बन रही

​बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग पर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित 'चाचा कोटा' इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे टापुओं और पानी के बीच रोमांचक नौका विहार के कारण यह स्थान अब देश के कोने-कोने से आने वाले सैलानियों से गुलजार रहने लगा है। ​रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि चाचा कोटा पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। हरियाली से सराबोर यह क्षेत्र पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मदद से यह जगह पूरे देश मे वायरल हो रही है, जिससे मानसून के समय यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। ​पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ ही यहां कुछ समस्याएं भी सामने आ रही हैं। मुख्य रूप से वहां जाने वाली सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है, इसके अलावा पिकनिक स्पॉट पर सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। शहर के होटल हाउसफुल ​स्थानीय इंफ्लुएंसर भरत कंसारा ने बताया कि यदि प्रशासन इस ओर थोड़ा ध्यान दे और बुनियादी सुविधाओं को विकसित करें, तो चाचा कोटा एक बड़ा और व्यवस्थित पर्यटन केंद्र बन सकता है। अभी वीकेंड के टाइम शहर के सभी होटल सैलानियों से हाउसफुल हो रखे हैं। यहां पर सड़क चौड़ीकरण और स्वच्छता-सुविधाओं का विस्तार इस क्षेत्र के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0