श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 84) और लोकेश राहुल (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले के शुरुआती दिन शनिवार को चायकाल तक एक विकेट पर 197 रन बना लिए। पडिक्कल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने PM Modi के स्वतंत्रता दिवस भाषण को बताया विकसित भारत का खाकाबारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

Aug 15, 2026 - 20:36
 0
श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 84) और लोकेश राहुल (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले के शुरुआती दिन शनिवार को चायकाल तक एक विकेट पर 197 रन बना लिए। पडिक्कल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने PM Modi के स्वतंत्रता दिवस भाषण को बताया विकसित भारत का खाका

बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।