सोनीपत में कुत्ते को बचाते हुए डिवाइडर से टकराया ऑटो:ड्राइवर की मौत; एक बेटे का पिता, 2 महीने पहले खरीदा था नया ऑटो

सोनीपत शहर में बीती रात एटलस रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक कुत्ता आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार, ऑटो ड्राइवर सोमवीर एटलस रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। ड्राइवर ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। 2 महीने पहले ही खरीदा था ऑटो मृतक की पहचान राजेंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय सोमवीर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवीर परिवार के पालन-पोषण के लिए ऑटो चलाता था। करीब दो महीने पहले ही उसने नया ऑटो खरीदा था। इससे पहले वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवीर के परिवार में उसकी मां और दो बड़े भाई हैं। उसके एक करीब दो साल का बच्चा भी है। अस्पताल में डॉक्टरों किया था मृत घोषित हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Aug 16, 2026 - 21:25
 0