बक्सर में 30 लाख की पकड़ी गई शराब:कूलर में छिपाकर ले जा रहे थे 2 तस्कर, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान किया गिरफ्तार

बक्सर जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में करीब 30 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट, ऊपरी गंगा पुल के पास रात करीब 10:30 बजे की गई। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही मध निषेध विभाग की टीम सक्रिय हो गई। चेक पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। कूलर के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे शराब जांच के दौरान एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें कूलर लदे मिले। शुरुआती तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन गहन जांच में कूलर के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई हुई मिली। तस्करों ने जांच से बचने के लिए शराब को कूलर के भीतर छुपाकर ले जाने का प्रयास किया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह शराब पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार के जमुई जिले में पहुंचाया जाना था। उत्पाद विभाग की सतर्कता और समय पर मिली सूचना के कारण तस्करी का यह प्रयास विफल हो गया। नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान जारी उत्पाद विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रक चालक मुकेश कुमार और उसके सहयोगी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जमुई जिले के सिकंदरपुर के निवासी हैं। उत्पाद विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई से साफ है कि बक्सर प्रशासन और उत्पाद विभाग अवैध शराब के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

Apr 18, 2026 - 15:16
 0