पलवल के 2 सरकारी स्कूलों में सीएम फ्लाइंग की रेड:प्रिंसिपल और टीचर मिले गैरहाजिर, मिड-डे-मील में भी अनियमितताएं मिली

पलवल में सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने बुधवार को पलवल के उटावड़ गांव स्थित दो सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूलों में स्टाफ और बच्चे समय पर उपस्थित नहीं मिले। मिड-डे-मील वितरण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि उटावड़ के सरकारी स्कूल में अध्यापक समय पर नहीं आते हैं और बच्चे भी देर से पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त, मिड-डे-मील वितरण में भी काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सूचना के आधार पर, सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रवण कुमार और एफएसओ राजेश वर्मा के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड़ और राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ का निरीक्षण किया। सुबह सवा आठ बजे तक नहीं पहुंचा कोई टीचर सुबह 8:15 बजे तक राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड़ में कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं था। बाद में नौ अध्यापक देरी से पहुंचे, तीन बीएलओ ड्यूटी पर थे, एक छुट्टी पर और दो अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। स्कूल में 700 बच्चों में से केवल 188 बच्चे ही उपस्थित मिले। मिड-डे-मील के स्टॉक की जांच में खीर बनाने के मिश्रण के दो बैग और 38 किलोग्राम सोया चूरा मिला, जिनकी उपयोग की समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी। एफएसओ ने मौके पर ही इस खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। स्टॉक में रखे कुछ चावल में सुरसरी भी लगी हुई पाई गई। एफएसओ ने कच्चे चावल और पके हुए राजमा के नमूने भी लिए। इन अनियमितताओं के संबंध में एक अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 431 छात्राएं अनुपस्थित मिलीं राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ के निरीक्षण में छह अध्यापकों में से चार देरी से आए, एक छुट्टी पर था और स्कूल प्रिंसिपल सुनील यादव गैरहाजिर मिले। इस स्कूल में 507 छात्राओं में से केवल 80 छात्राएं ही उपस्थित थीं, जबकि 431 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में पाई गई अनियमितताओ के सम्बंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके आगामी कार्यवाही हेतु मुख्यालय भेजी जाएगी।

Jul 22, 2026 - 20:11
 0