फूलियाकलां से बाबा रामदेवजी के लिए पदयात्रा शुरू:रेगर-खटीक समाज के 100 श्रद्धालु दर्शन को रवाना

फूलियाकलां में रेगर एवं खटीक समाज की 17वीं पैदल यात्रा रविवार को बाबा रामदेवजी के दर्शनों के लिए रवाना हुई। इस पदयात्रा में लगभग 100 श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा की रवानगी से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के चरणों में धोक लगाकर क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद यात्रा के मुख्य ध्वज 'नेजा' का विधिवत पूजन किया गया। इस मौके पर टीम लालाराम रावण की ओर से पैदल यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और उन पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रियों को फल-फ्रूट वितरित किए गए तथा मंगल तिलक लगाकर यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की गई। अल्पाहार के बाद श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़े। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर से बस स्टैंड तक पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर खुशाल सिंह, कालू रेगर, मुकेश, निरमा रेगर, ओमप्रकाश खटीक, विनोद खटीक, अशोक, राजेश खटीक, अनिल खटीक, सांवरा, मुकेश, दिलखुश और हंसराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Aug 30, 2026 - 21:20
 0