कार्यसाला मे सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आहवान

कार्यसाला मे सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आहवान

Aug 30, 2026 - 21:15
 0
कार्यसाला मे सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आहवान

कार्यसाला मे सेवा संकल्प अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आहवान

 सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी का जन्मदिन बेहतर अवसर : धामी

मोदी और भाजपा के लिए सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम : चहल

 राजनीति की तरह, सेवा अभियान में अव्वल रहेगी प्रदेश भाजपा : भट्ट

देहरादून, 30 अगस्त। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान की भाजपा प्रदेश कार्यशाला मे सेवा कार्यक्रमों से घर घर पहुंचाने के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता जतायी गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के साथ साथ हम सबको मिलकर सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता। अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी जीवनचर्या से स्थापित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम है। हमे इसी मूलमंत्र को अपनाते हुए सेवा संकल्प के कार्यक्रमों से जन जन में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि हमेशा की तरह सेवा के इस अभियान में भी प्रदेश का संगठन, देश में अव्वल रहेगा।

हरिद्वार रोड कुआंवाला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में पीएम मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। यह अभियान देस भर में पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से और राज्य में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। 

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हम सब का सौभाग्य है कि हमे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जैसे महापुरुष का जन्मदिवस मना रहे हैं, जिन्होंने शरीर का एक-एक कण और समय का प्रत्येक क्षण राष्ट्र को समर्पित किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि उस कालखंड में जी रहे हैं जब आगामी 7 अक्टूबर को सीएम और पीएम के पद पर रहते उनकी देश सेवा सक सफर 25वें वर्ष में पहुंच जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज उसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां से विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आने लगा है। लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि रही समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना। आज उनके अथक परिश्रम और चमत्कारी नेतृत्व से गरीबों का कल्याण महिलाओं का सशक्तिकरण किसानों का सम्मान युवाओं को कम और समाज के हर क्षेत्र को नई पहचान मिली है। पीएम के प्रत्येक निर्णय में देश हित सर्वोपरि है यही वजह है कि हम सब उनके जन्मदिन को सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से ही मनाते आए हैं। मुख्यमंत्री ने आवाहन किया की विकसित भारत निर्माण के साथ हम सबको मिलकर सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन से बेहतर कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने तात्कालिक राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि तुष्टिकरण के चलते विपक्ष को वंदे मातरम गाने पर ऐतराज है। लेकिन आजादी की आन बान शान के गान, राष्ट्रगीत वंदे मातरम को हर हाल में देश सम्मान और स्वाभिमान के साथ गाता रहेगा। उसे पर हम सब तो देवभूमि के वासी हैं जहां भारत माता की स्तुति नहीं होगी तो कहां होगी? 

वही पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज देशभर में झूठ की गूंज सुन रहे हैं यह देहरादून भी आए लेकिन 100 फीसदी झूठ उन्होंने युवाओं के रोजगार और नकल माफिया पर कहा। उन्होंने कहा कि 34 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी में आए हैं, नकल माफिया का जिक्र किया लेकिन बताना भूल गए कि उनकी सरकारों में पोषित सैकड़ों माफिया आज जेल की सलाखों में है।

उन्होंने हल्द्वानी की घटना को लेकर राहुल गांधी और खड़गे द्वारा झूठ पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। वहां जिहादी नारे लगे मंदिर का प्रांगण में गंदगी फैलाई गई, उसपर वे कुछ नहीं बोलते, लेकिन सनातन को बांटने वाला झूठ अवश्य बोलते हैं। वही खड़गे पर पलटवार कर कहा कि जब आप यहां आए तो मुझे और सरकार को खत्म करने की धमकी दी लेकिन हमने फिर भी उनकी आयु और प्रतिष्ठा का स्वागत किया। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अभियान के क्षेत्रीय संयोजक श्री कुलदीप चहल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवनचार्य और व्यवहार से साबित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया कि उनके जन्म दिवस का शुभ अवसर सेवा सेवा और सेवा के तरीके से ही मनाया जाएगा। बिहार आज जिस तरह सेवा ही मोदी जी का मूल भाव है ठीक उसी क्रम में सेवा भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यशाला में विस्तार से सभी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमे राज्य में घर-घर पहुंचकर अपने सेवा कार्यक्रमों का प्रभाव स्थापित करना है। आज मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत विकसित भारत का निर्माण हो रहा है ठीक उसी क्रम में उत्तराखंड राज्य भी मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व मेहनत और आप सबके समर्पण में तेजी से विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बहुत अच्छा लगता है जब हर दूसरे तीसरे नए और बड़े साहसिक निर्णय में उत्तराखंड का जिक्र आता है। थे आज मैं विश्वास पूर्वक कह सकता हूं की प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड का संगठन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य क्षमता के लिए जाना जाता है, ऐसे में, मैं आप सब की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को अभी से अस्वस्थ करता हूं कि यहां सेवा समर्पण अभियान जन-जन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकारों के लिए 25 वर्ष गरीबों की चिंता और कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। वे युवाओं के मध्य आत्मविश्वास पैदा करने महिला महिलाओं को सशक्त करने और गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की लक्ष्य में पूर्णतया सफल हुए हैं। क्योंकि हम सबका मानना है कि सबसे अच्छा उत्सव सेवा का उत्सव होता है लिहाजा हम सभी सेवा का संकल्प लेकर इस अभियान को प्रभावी बनाते हुए घर-घर पहुंचे और पीएम क जन्मदिन लोगों के बीच उनकी सेवा कर मनाएं। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। जिसके क्रम में प्रदेश के अंदर संचालित होने वाले 13 कार्यक्रमों में आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज शामिल हैं। 

केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि जिस वातावरण और विकास को देखने का सपना देश देखता था आज वह हम सबके सामने पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार होता नजर आ रहा है। उनके राष्ट्र प्रथम की भावना से परिपूर्ण जीवन के ये 25 वर्ष का शासन भी सेवा को समर्पित रहा है। दूसरी पार्टियों ने गरीबी का नारा देकर देश में गरीबी का माहौल बनाए रखा लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी को ही देश से दूर करने का कार्य किया है। 

कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत श्री सतपाल महाराज, श्री मदन कौशिक, श्री गणेश जोशी, श्री भरत चौधरी समेत विधायक श्री विनोद चमोली, श्री सहदेव पुंडीर, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री आदेश चौहान, श्री मोहन बिष्ट,महंत दिलीप रावत, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, श्रीमती दीप्ति रावत, अभियान सह संयोजक श्री नलिन भट्ट, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश एवं जिलों की अभियान टोली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।