राजस्थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सरमथुरा में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। बिरजा गांव स्थित कुंड में नहाने के दौरान डूबे भाई को बचाने के लिए उसकी 3 बहनें भी पानी में कूद गईं। हादसे में चारों भाई-बहनों की ...
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सरमथुरा में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। बिरजा गांव स्थित कुंड में नहाने के दौरान डूबे भाई को बचाने के लिए उसकी 3 बहनें भी पानी में कूद गईं। हादसे में चारों भाई-बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से चारों के शव बाहर निकाले।
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सरमथुरा में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। बिरजा गांव स्थित कुंड में नहाने के दौरान डूबे भाई को बचाने के लिए उसकी 3 बहनें भी पानी में कूद गईं। हादसे में चारों भाई-बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
ALSO READ: गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान
खबरों के अनुसार, धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि उर्फ भोलू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा धाम पर आयोजित मेले में शामिल होने आया था। आज सुबह पास के कुंड में नहाने गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा।
भाई को डूबता देख उसकी चचेरी बहन समेत 3 बहनें उसको बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से चारों के शव बाहर निकाले। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
ALSO READ: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया
चारों शवों को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



