स्कूल के पास तालाब में डूबे 4 भाई-बहनों की मौत:नहाने के लिए ग्रुप बनाकर गए थे, 2 को ग्रामीणों ने बचाया

डूंगरपुर के बड़ी गांव में वात्रक तालाब में नहाने पहुंचे 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 3 सगे भाई-बहन और एक उनकी फुफेरी बहन है। वहीं, 2 बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। सभी एक ही गांव और परिवार के थे। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। लोगों ने 2 बच्चों को बचाया धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार 6 बच्चे स्कूल के बाद बने तालाब में नहाते समय गहराई में चले गए थे। हादसे में बड़ी गांव के रहने वाले बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20), छोटी बेटी इशिता (15) की मौत हो गई। बच्चों की फुफेरी बहन रौनक (20) पुत्री गौतम भाई परमार निवासी पालनपुर ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने राजवीर पुत्र कोहरा डामोर, जयसिंह पुत्र सुरेश डामोर को बचा लिया। दोनों घायल सीमलवाड़ा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। परिवार के सभी बच्चों की मौत किसान बाबूसिंह डामोर के 2 बेटियां और एक बेटा ही थे। अब परिवार में कोई बच्चा नहीं है। बड़ी बेटी हिना गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। जबकि भाई प्रतीक ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। सबसे छोटी बहन इशिता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 4 दिन पहले ही मामा के घर आई थी रौनक इनकी फुफेरी बहन रौनक पालनपुर की रहने वाली थी। उसने डिप्लोमा किया था। लेकिन छुट्टियां होने के कारण वह 4 दिन पहले ही मामा के घर मेहमान आई थी और हादसे का शिकार हो गई। रौनक के परिवार के लोग सूचना के बाद पालनपुर से रवाना हो गए है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Jul 12, 2026 - 13:37
 0