भास्कर अपडेट्स:मेघालय पुलिस-ATS की ईस्ट गारो हिल्स में हथियारबंद लोगों के साथ मुठभेड़, 4 मारे गए

ईस्ट गारो हिल्स में रविवार सुबह मेघालय पुलिस और एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की संयुक्त टीम के साथ हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए। ईस्ट गारो हिल्स पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे हुई, जब खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने सोंगसाक से कागल जाने वाली सड़क पर एक चेकपॉइंट बनाया था। चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने गोली चला दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी गोलीबारी में गाड़ी में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 193 गिरफ्तार, 154 मामले दर्ज; 2 किलो गांजा-10122 बोतल अवैध शराब जब्त दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 'ऑपरेशन चक्र' के तहत अपराधियों के खिलाफ 72 घंटे की कार्रवाई में 193 लोगों को गिरफ्तार किया और अलग-अलग कानूनों के तहत 154 मामले दर्ज किए। यह ऑपरेशन 24 से 27 अगस्त तक चलाया गया। इस अभियान का मकसद अवैध शराब, ड्रग्स, गैर-कानूनी हथियार और जुए पर रोक लगाना था। पुलिस के मुताबिक, एक्साइज एक्ट के तहत 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 10,122 बोतल अवैध शराब और एक कार जब्त की गई। इस ऑपरेशन में आर्म्स एक्ट के तहत भी 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 22 चाकू, तीन देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जुए से जुड़े मामलों में 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1.69 लाख रुपए, दो मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए गए। गैंबलिंग एक्ट के तहत 50 मामले दर्ज किए गए। 39 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा; 3 पीढ़ियों से परिवार सेना में था आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा भारतीय सेना से रिटायर हो गए। उन्होंने 39 साल की सेवा पूरी की। उनके रिटायरमेंट के साथ परिवार की 100 साल पुरानी सैन्य परंपरा समाप्त हो गई। सेवा के आखिरी दिन लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने शिमला के अन्नाडेल स्थित श्रद्धांजलि स्थल युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें 111 इन्फैंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (कुमाऊं) ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी हैं। उनके परिवार में देश सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनके दिवंगत पिता विंग कमांडर शिव कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट थे। 1965 में सरगोधा के ऊपर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद वे बच गए और दोबारा उड़ान भरने लगे। उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान भी सेवा की। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा के ससुर ब्रिगेडियर सरजीत सिंह कालेर (रिटायर्ड) ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में सेवा की थी। उनके बड़े भाई एयर कमोडोर शैलेंद्र शर्मा (रिटायर्ड) 1999 के कारगिल युद्ध में मिराज-2000 के पायलट थे। मुंबई में युवक ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को मारा, दोस्त के साथ देखने पर शक हुआ था मुंबई के चेंबूर में एक युवक ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे कर मार दिया। आरोपी ने गर्लफ्रेंड को एक दोस्त के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसे चरित्र पर शक हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 साल की विष्णुमाया दो महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपनी मौसी के घर बॉयफ्रेंड आशीष मगर के साथ रहती थी। पोस्टमॉर्टम में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी जहर मिलाने की बात से मुकर रहा है। फिलहाल कोर्ट ने आशीष को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली में पिता ने बेटे की हत्या की, साथी समेत गिरफ्तार दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 64 साल के तलुकदार अंसारी ने पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर अपने 38 साल के बेटे गुल हसन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हसन को स्किजोफ्रेनिया था और उसकी बीमारी के चलते परिवार में अक्सर विवाद होते थे। मामले में पुलिस ने अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने का झांसा देकर एक सुनसान कंटेनर के पास ले गए। वहां वसीम ने उसके सिर पर कंक्रीट के टुकड़े से वार किया। इसके बाद दोनों ने कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंट दिया और शव कंटेनर में छोड़ दिया। 23 अगस्त की शाम कंटेनर से शव बरामद हुआ था। जांच में CCTV फुटेज से पता चला कि हसन दो लोगों के साथ कंटेनर की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी की एक सिलाई फैक्ट्री से पकड़ा। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल कंक्रीट का टुकड़ा, खून लगे कपड़े और कपड़े की रस्सी बरामद की है। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस पाइपलाइन लीक, 24 किमी तक ट्रैफिक डायवर्ट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे गंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास GAIL की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। सावधानी के तौर पर हादसे वाली जगह पर दमकल उपकरण तैनात किए गए और GAIL के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। हडस पिंपलगांव से मालीवाड़ा के बीच चेनज 447 से 470 तक का ट्रैफिक धुले-सोलापुर हाईवे की तरफ मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हडस पिंपलगांव इंटरचेंज से निकलकर धुले-सोलापुर हाईवे के रास्ते मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से बाहर निकलकर इसी रास्ते से हडस पिंपलगांव में वापस एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। GAIL के विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से के दोनों तरफ के वाल्व बंद कर दिए हैं। इससे पाइपलाइन के अंदर का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिला प्रशा

Aug 30, 2026 - 21:20
 0
भास्कर अपडेट्स:मेघालय पुलिस-ATS की ईस्ट गारो हिल्स में हथियारबंद लोगों के साथ मुठभेड़, 4 मारे गए
ईस्ट गारो हिल्स में रविवार सुबह मेघालय पुलिस और एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की संयुक्त टीम के साथ हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए। ईस्ट गारो हिल्स पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे हुई, जब खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने सोंगसाक से कागल जाने वाली सड़क पर एक चेकपॉइंट बनाया था। चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने गोली चला दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी गोलीबारी में गाड़ी में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 193 गिरफ्तार, 154 मामले दर्ज; 2 किलो गांजा-10122 बोतल अवैध शराब जब्त दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 'ऑपरेशन चक्र' के तहत अपराधियों के खिलाफ 72 घंटे की कार्रवाई में 193 लोगों को गिरफ्तार किया और अलग-अलग कानूनों के तहत 154 मामले दर्ज किए। यह ऑपरेशन 24 से 27 अगस्त तक चलाया गया। इस अभियान का मकसद अवैध शराब, ड्रग्स, गैर-कानूनी हथियार और जुए पर रोक लगाना था। पुलिस के मुताबिक, एक्साइज एक्ट के तहत 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 10,122 बोतल अवैध शराब और एक कार जब्त की गई। इस ऑपरेशन में आर्म्स एक्ट के तहत भी 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 22 चाकू, तीन देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जुए से जुड़े मामलों में 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1.69 लाख रुपए, दो मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए गए। गैंबलिंग एक्ट के तहत 50 मामले दर्ज किए गए। 39 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा; 3 पीढ़ियों से परिवार सेना में था आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा भारतीय सेना से रिटायर हो गए। उन्होंने 39 साल की सेवा पूरी की। उनके रिटायरमेंट के साथ परिवार की 100 साल पुरानी सैन्य परंपरा समाप्त हो गई। सेवा के आखिरी दिन लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने शिमला के अन्नाडेल स्थित श्रद्धांजलि स्थल युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें 111 इन्फैंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (कुमाऊं) ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी हैं। उनके परिवार में देश सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनके दिवंगत पिता विंग कमांडर शिव कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट थे। 1965 में सरगोधा के ऊपर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद वे बच गए और दोबारा उड़ान भरने लगे। उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान भी सेवा की। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा के ससुर ब्रिगेडियर सरजीत सिंह कालेर (रिटायर्ड) ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में सेवा की थी। उनके बड़े भाई एयर कमोडोर शैलेंद्र शर्मा (रिटायर्ड) 1999 के कारगिल युद्ध में मिराज-2000 के पायलट थे। मुंबई में युवक ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को मारा, दोस्त के साथ देखने पर शक हुआ था मुंबई के चेंबूर में एक युवक ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे कर मार दिया। आरोपी ने गर्लफ्रेंड को एक दोस्त के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसे चरित्र पर शक हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 साल की विष्णुमाया दो महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपनी मौसी के घर बॉयफ्रेंड आशीष मगर के साथ रहती थी। पोस्टमॉर्टम में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी जहर मिलाने की बात से मुकर रहा है। फिलहाल कोर्ट ने आशीष को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली में पिता ने बेटे की हत्या की, साथी समेत गिरफ्तार दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 64 साल के तलुकदार अंसारी ने पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर अपने 38 साल के बेटे गुल हसन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हसन को स्किजोफ्रेनिया था और उसकी बीमारी के चलते परिवार में अक्सर विवाद होते थे। मामले में पुलिस ने अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने का झांसा देकर एक सुनसान कंटेनर के पास ले गए। वहां वसीम ने उसके सिर पर कंक्रीट के टुकड़े से वार किया। इसके बाद दोनों ने कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंट दिया और शव कंटेनर में छोड़ दिया। 23 अगस्त की शाम कंटेनर से शव बरामद हुआ था। जांच में CCTV फुटेज से पता चला कि हसन दो लोगों के साथ कंटेनर की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी की एक सिलाई फैक्ट्री से पकड़ा। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल कंक्रीट का टुकड़ा, खून लगे कपड़े और कपड़े की रस्सी बरामद की है। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस पाइपलाइन लीक, 24 किमी तक ट्रैफिक डायवर्ट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे गंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास GAIL की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। सावधानी के तौर पर हादसे वाली जगह पर दमकल उपकरण तैनात किए गए और GAIL के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। हडस पिंपलगांव से मालीवाड़ा के बीच चेनज 447 से 470 तक का ट्रैफिक धुले-सोलापुर हाईवे की तरफ मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हडस पिंपलगांव इंटरचेंज से निकलकर धुले-सोलापुर हाईवे के रास्ते मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से बाहर निकलकर इसी रास्ते से हडस पिंपलगांव में वापस एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। GAIL के विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से के दोनों तरफ के वाल्व बंद कर दिए हैं। इससे पाइपलाइन के अंदर का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख मतदाता बाहर दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सोमवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 97.5 लाख यानी 67.18% के गणना प्रपत्र जमा और डिजिटल किए जा चुके हैं। बाकी मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट और अन्य श्रेणियों में रखते हुए ‘अनकलेक्टेबल’ माना गया है। हालांकि, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब स्थायी रूप से नाम हटना नहीं है। ऐसे मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावा-आपत्ति दाखिल कर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद पात्र पाए जाने पर नाम अंतिम सूची में जोड़े जाएंगे। वहीं, 2002 की सूची से विवरण न मिलने या उम्र, नाम और पारिवारिक जानकारी में विसंगति मिलने पर नोटिस देकर दोबारा सत्यापन किया जा सकता है।