फरीदाबाद में संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप पकड़ी:जांच के लिए सैंपल भेजे, दिल्ली में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे
फरीदाबाद के सेक्टर-37 सराय इलाके में रविवार को संदिग्ध पनीर से भरी बोलेरो पिकअप गाड़ी पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश की तरफ से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली जा रही इस गाड़ी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सराय टोल के पास रोक लिया। कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गाड़ी में बड़ी मात्रा में कथित नकली पनीर भरकर दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है। गाड़ी रोकने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बोलेरो पिकअप से दिल्ली की तरफ जा रहे थे बजरंग दल के कार्यकर्ता पंकज जैन ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर लेकर कुछ लोग दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा शुरू किया और सेक्टर-37 सराय टोल के पास उसे रोक लिया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरबाज, दिलशाद और मनीष उर्फ सादिक बताए। तीनों के मेवात क्षेत्र के रहने वाले होने की बात सामने आई है। पनीर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल पंकज जैन के मुताबिक, गाड़ी में सवार लोगों ने पनीर से संबंधित बिल भी दिखाया। हालांकि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पनीर की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह पनीर कथित तौर पर केमिकल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। उनका कहना है कि इस तरह का पनीर फरीदाबाद और दिल्ली के बाजारों में दुकानों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। यदि पनीर मिलावटी या नकली पाया जाता है तो यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फूड सेफ्टी विभाग को भी जानकारी दी गई। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो पिकअप की जांच की। गाड़ी से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद हुआ, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई फिलहाल पनीर को आगे कहीं भी सप्लाई करने से रोक दिया गया है। विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि पनीर नकली, मिलावटी या खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत है या नहीं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में पनीर नकली पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पनीर की मात्रा को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई है। बजरंग दल की ओर से करीब 1236 किलो पनीर होने की बात कही गई, जबकि फूड सेफ्टी अधिकारी ने 1136 किलो पनीर मिलने की जानकारी दी है। वास्तविक मात्रा विभागीय रिकॉर्ड से स्पष्ट होगी।