Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के कुछ दिनों बाद एक बार फिर भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रविवार को नदी का पानी बढ़ने के बाद नेपाली अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात खोज और बचाव दलों को सतर्क रहने की सलाह दी ...

Aug 30, 2026 - 21:20
 0
Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

nepal flood
नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के कुछ दिनों बाद एक बार फिर भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रविवार को नदी का पानी बढ़ने के बाद नेपाली अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात खोज और बचाव दलों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बुधवार को आई भीषण अचानक बाढ़ के दौरान भारी मात्रा में पानी लेकर मध्य नेपाल की ओर पहुंची थी। इस बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।

ALSO READ: Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बयान जारी कर कहा कि बाढ़ प्रभावित भोटेकोशी नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा है और सभी संबंधित लोगों को एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

 

नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

 

734 लोगों की मौत: नेपाल में फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है। वहीं करीब 2,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

टनल में 100 से ज्यादा लोग फंसे: हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम करने वाले 100 से अधिक कर्मचारी अब भी सुरंगों में फंसे हुए हैं। बचाव अभियान में मदद के लिए भारत और चीन ने विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें भेजी हैं।

 

अरबों डॉलर का आएगा खर्च : नेपाल सरकार को आपदा के बाद पुनर्निर्माण और राहत कार्यों पर अरबों डॉलर खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए नेपाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आर्थिक मदद मांग रहा है।

 

भारत में ग्लेशियरों की निगरानी बढ़ी : आपदा को ग्लेशियर के ढहने से जोड़कर देखे जाने के बाद उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियरों और ग्लेशियल झीलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

दुनिया से मिल रही मदद : अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और IFRC ने नेपाल के लिए लाखों डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलान किया है। चीन ने भी नेपाल को मदद की पेशकश की है।