पानीपत में साढू के घर पर फायरिंग:आदतन अपराधी है आरोपी; पुलिस को मौके से नहीं मिला खोल, देर रात की है घटना
हरियाणा के पानीपत जिले में एक व्यक्ति ने अपने साढू के घर के बाहर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर उसे चोट भी मारी है। घटना की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। मौके पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस को मौके से गोली का खोल नहीं मिला। न ही कही पर गोली चलने का कोई निशान मिला। इतना ही नहीं, अभी शिकायतकर्ता ने कोई लिखित शिकायत भी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। रात करीब डेढ बजे की है घटना जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर बीती रात करीब डेढ बजे शकीर नाम के व्यक्ति ने कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। शकीर ने बताया था कि उसके साढू जुनैद निवासी गांव तितरवाडा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे चोट मारी है व फायरिंग की है। सूचना मिलने पर खुद एसएचओ टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके पर खूब जांच-पड़ताल की, लेकिन वहां गोली का खोल नहीं मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी जुटाई गई। लेकिन उसने लिखित शिकायत नहीं दी है। रिश्ते में लगता है साढू वहीं, पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि जिस जुनैद नाम के व्यक्ति पर आरोप लगे है, वह आदतन अपराधी है। उस पर अगस्त 2024 में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। वह शादीशुदा है व शकीर का रिश्ते में साढू लगता है।
