पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्यों नहीं?
Rahul Gandhi's Big Statement :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दमदार प्रचार जारी है। कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ...
Rahul Gandhi's Big Statement :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दमदार प्रचार जारी है। कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी दोनों पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 36 केस हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते। राहुल ने भाजपा पर लोकतंत्र पर हमले और तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार व बेरोजगारी फैलाने का आरोप लगाया। बंगाल में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के ऊपर कोई केस नहीं है। पूरा देश जानता है कि टीएमसी भ्रष्टाचार में धंसी हुई है, इसके बाद भी इसके नेताओं के ऊपर कोई जांच नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी पर लगाए तीखे आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दमदार प्रचार जारी है। कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी दोनों पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 36 केस हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते। राहुल ने भाजपा पर लोकतंत्र पर हमले और तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार व बेरोजगारी फैलाने का आरोप लगाया।
ALSO READ: महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी बोले- साजिश कर रही थी सरकार, उन्होंने देश से झूठ बोला... बंगाल में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के ऊपर कोई केस नहीं है। पूरा देश जानता है कि टीएमसी भ्रष्टाचार में धंसी हुई है, इसके बाद भी इसके नेताओं के ऊपर कोई जांच नहीं है।
भाजपा को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है
राहुल ने कहा की ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा जानती है कि असली लड़ाई टीएमसी से नहीं है बल्कि कांग्रेस से है। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। ये पूरे देश में वोट चोरी कर रहे हैं। जो भी भाजपा और आरएसएस से लड़ता है, उस पर ये लोग आक्रमण करते हैं। मैं 24 घंटे हर प्रदेश में भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से लड़ता हूं और हमेशा वे मुझ पर आक्रमण करते हैं। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है, क्योंकि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम भाजपा से कोई समझौता नहीं कर सकते। राहुल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैला दी है।
ALSO READ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं
उन्होंने पिछले चुनाव में कहा था कि वे बेरोजगारी मिटा देंगी। उन्होंने कहा था कि वे 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाएंगी। आज बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता मांगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शारदा और चिटफंड घोटाला किया है। पूरे प्रदेश में करप्शन और गुंडागर्दी का जाल पसरा है। राहुल ने कहा,ममता बनर्जी बंगाल में नरेंद्र मोदी और भााजपा के लिए रास्ता खोल रही हैं क्योंकि वह सही सरकार नहीं चलाती, भ्रष्ट सरकार चलाती है। बंगाल में भाजपा की सरकार कभी नहीं आनी चाहिए।
ALSO READ: Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 92 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 84 प्रतिशत
ट्रंप के इशारों पर चलते हैं प्रधानमंत्री मोदी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को संभालने के तरीके को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया,जिसमें उन्होंने भारत के कृषि क्षेत्र, छोटे और मध्यम उद्योगों और ऊर्जा सुरक्षा को बेच दिया।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प
इसके साथ ही उन्होंने हमारा सारा डेटा भी अमेरिका को सौंप दिया। देश का कोई भी प्रधानमंत्री बिना किसी दबाव के ऐसा काम नहीं कर सकता। नरेंद्र मोदी सिर्फ मुट्ठीभर अरबपतियों के लिए काम करते हैं। इससे मोदी,भाजपा और उनके संगठनों को फायदा होता है। मोदी ने नोटबंदी और एक गलत जीएसटी लागू करके देश में छोटे व्यापारियों और एमएसएमई खत्म कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour



