पति ने मजाक में मॉडल पत्नी को कहा 'बंदरिया', गुस्से से पागल पत्नी ने किया ये काम, हर कोई हैरान
पति पत्नी के रिश्ते किस हद तक जा चुके हैं, इसका अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। पत्नी मॉडल थी और पति ने हंसी मजाक में पत्नी को बंदरिया कह दिया। पत्नी ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।
पति पत्नी के रिश्ते किस हद तक जा चुके हैं, इसका अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। पत्नी मॉडल थी और पति ने हंसी मजाक में पत्नी को बंदरिया कह दिया। पत्नी ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी का नाम तन्नु था। वो मॉडल थी। लेकिन उसे पति की बात तीर की तरह चुभ गई और उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाकर खुद को खत्म कर लिया। कहा जा रहा है कि तन्नु को मॉडलिंग का शौक था और वह बेहद गंभीर स्वभाव की थी।
क्या कहा था पति ने : पति ने पत्नी तन्नू से कहा था कि तू बंदरिया है, पति को नहीं मालूम था कि यह बात पत्नी को बुरी लगेगी वह इस कदर आहत महसूस किया कि खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात है कि यह घटना यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाले राहुल अपनी पत्नी तन्नु सिंह हंसी-खुशी के साथ रहते थे, लेकिन पति की एक मजाक से पत्नी को इतना बुरा लगा कि उसने आत्महत्या कर ली। दरअसल, राहुल अपनी पत्नी तन्नु को लेकर सीतापुर एक रिश्तेदार के यहां गए थे। यहां सभी के साथ हंसी-मजाक चल रही थी, तभी राहुल ने कहा तू बंदरिया है। राहुल की जुबान से निकला यह शब्द तन्नु को नागवार गुजरा और घर में दाखिल होते ही आत्महत्या कर हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मॉडल थी पत्नी तन्नु : बताया जा रहा है कि तन्नु मॉडल थी। उसे मॉडलिंग का शौक था। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि पति पत्नी के बीच की ये हंसी-मजाक इतना खतरनाक साबित हो जाएगी। इस हंसी मजाक के बाद घर में मौजूद घरवालों को लगा कि वह थकी हुई है कमरे में आराम करने गई है, लेकिन परिजनों को नहीं मालूम था कि तन्नु अब इस दुनिया में नहीं है। देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। तन्नु का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal



