तेलंगाना में विरोध के बावजूद रामचंदर राव BJP प्रदेशाध्यक्ष बने:एमपी में हेमंत खंडेलवाल, हिमाचल में राजीव बिंदल, उत्तराखंड में महेंद्र भट्‌ट को कमान

भाजपा ने मंगलवार को 5 राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिए हैं। इसके अलावा एमपी में हेमंत विजय खंडेलवाल ने भी निर्विरोध नामांकन भरा। बुधवार को उनकी जीत का ऐलान किया जाएगा। हिमाचल में राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान दी गई है। वहीं, महेंद्र भट्‌ट दूसरी बार उत्तराखंड अध्यक्ष बने। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण, आंध्रप्रदेश में पीएनवी माधव और तेलंगाना में रामचंदर राव को चुना गया है। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद हुआ था। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। बुधवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल तीसरी बार अध्यक्ष बने डॉ. राजीव बिंदल को तीसरी बार राज्य में पार्टी की कमान मिली है। शिमला के पीटरहॉफ में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। बिंदल सोलन-नाहन विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं। वे धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और जयराम सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार कमान भाजपा ने महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार राज्य में पार्टी का मुखिया बनाया है। उन्हें अप्रैल, 2024 में राज्यसभा का सांसद भी बनाया गया था। भट्ट चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें... आंध्र प्रदेश: पीवीएन माधव संघ के करीबी पीवीएन माधव ने 2003 में भाजयुमो से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी। 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। उन्हें संघ का करीबी माना जाता है। उनके पिता पीवी चलपति राव अविभाजित आंध्र प्रदेश के पहले भाजपा अध्यक्ष थे। चलपति राज्य में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। तेलंगाना: रामचंदर राव विरोध के बाद भी पार्टी की पंसद एन रामचंदर राव तेलंगाना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। वे राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। राव लंबे समय से पार्टी और संघ से जुड़े हुए है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्र नेता के तौर पर की थी। उस दौरान वे भाजपा की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले राव के पास राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान का जिम्मा था। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध भी हुआ। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र: रवींद्र चव्हाण को पहली बार प्रदेश की जिम्मेदारी रवींद्र चव्हाण को भाजपा ने पहली बार प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वे डोंबिवली विधानसभा सीट से लगातार चार बार से विधायक हैं। रवींद्र पहली बार 2009 में विधायक बने थे। चव्हाण एकनाथ शिंदे की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का जिम्मा था। बाद में लोक निर्माण विभाग का कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। चव्हाण देवेंद्र फडणवीस के पहले कार्यकाल में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री रहे थे। जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है। जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। ------------------- ये खबर भी पढ़ें... BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर RSS-BJP आमने-सामने, संघ का अल्टीमेटम पार्टी ने इग्नोर किया, नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन ‘BJP को नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा ही कोई नाम चाहिए। उधर, RSS को कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत RSS की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता।’ पूरी खबर पढ़ें...

Jul 2, 2025 - 14:04
 0