अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डाक से भेजे लेटर में लिखा डिस्ट्रॉय, डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस पहुंची

अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी डाक के जरिए भेजे गए एक पत्र में दी गई है। यह पत्र अररिया के पुलिस अधीक्षक के नाम भेजा गया था, जिसमें सिविल कोर्ट को 'डिस्ट्रॉय' करने की बात कही गई है। लेटर मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। धमकी मिलने के बाद गुरुवार को अररिया सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अररिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कोर्ट परिसर पहुंची। धमकी मिलते ही डॉग स्क्वाड मौके पर…. 10 तारीख से पहले कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर की जांच की गई। पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट का सिक्योरिटी ऑडिट भी किया जा रहा है। जांच टीम में एसटीएफ पूर्णिया के डीएसपी मो. अली साबरी, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। टीम ने कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों की सुरक्षा जांची और संदिग्ध चीजों की तलाश की। बताया जा रहा है कि धमकी भरे पत्र में 10 तारीख से पहले कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी है। अररिया के SP को मिला धमकी भरा लेटर हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने पत्र में मिली धमकी की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की साइबर टीम भी इस पूरे मामले की जांच में लगी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा पत्र किसने और किस मकसद से भेजा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अररिया को एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कोर्ट को नष्ट करने की धमकी दी गई थी। इसी पत्र के आलोक में सिविल कोर्ट अररिया का सिक्योरिटी ऑडिट कराया जा रहा है। STF पूर्णिया के डीएसपी और साइबर डीएसपी के साथ मिलकर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कोर्ट आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0