जालौन में ईट से घायल युवक की मौत:विवाद के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ा, मामला दर्ज

रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा गांव में एक युवक की ईंट से हमले के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात हुए विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, जायघा निवासी राजकुमार पुत्र माता प्रसाद मिश्रा पर गांव के ही जितेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह ने शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे ईंट से हमला किया था। इस हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था। कई दिनों तक चले उपचार के बाद सोमवार को राजकुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी जितेंद्र सिंह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oct 27, 2025 - 18:59
 0