जयपुर में पुलिसकर्मी ने महिला पर गिराया खौलता पानी:VIP मूवमेंट के दौरान ठेला पलट दिया; आधा शरीर झुलसा
जयपुर में VIP मूवमेंट के दौरान पुलिसकर्मियों की बेरहमी का मामला सामने आया है। खौलते पानी से भरा बर्तन पलटने से ठेला महिला ऑनर का आधा शरीर झुलस गया। रामनगरिया थाने में पीड़िता की ओर से सोमवार को मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया- प्रताप नगर की रहने वाली खुशबू गुप्ता (30) ने मामला दर्ज करवाया है। वह जगतपुरा महल रोड पर उसकी छोटी बहन रेशु गुप्ता (ठेला) लगाती है। यह ठेला उसने ही लगवाया है। उसने बताया कि 19 जून की शाम 6.45 बजे VIP मूवमेंट हुआ था। खुशबू ने जब पुलिसकर्मियों से थोड़ा समय मांगा और बर्तन में खौलता हुआ पानी होने की बात कही, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिसकर्मियों ने बेरहमी दिखाते हुए खौलते पानी से भरा बर्तन उसके ऊपर पलट दिया, जिससे खौलता हुआ पानी खुशबू के शरीर पर गिर गया। इस हादसे में पीड़िता आधा शरीर गंभीर रूप से जल गया। खुशबू ने पुलिसकर्मियों पर अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। ठेला रोड पर खड़ा कर रखा था थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है- वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस टीम रोड क्लीयर करवा रही थी। आरोप लगाने वालों ने ठेला रोड पर खड़ा कर रखा था। ठेला हटाने की बात पर बहस हुई थी। गर्म पानी से झुलसने की बात पर जांच की जा रही है।



