छठ पूजा पर सियासी संग्राम, पीएम मोदी का कांग्रेस राजद पर बड़ा आरोप

PM Modi in Muzaffarpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्‍फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद कांग्रेस छठी मईया का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजद ने छठ पूजा को ड्रामा कहा। बिहार के लोग ...

Oct 30, 2025 - 12:02
 0
छठ पूजा पर सियासी संग्राम, पीएम मोदी का कांग्रेस राजद पर बड़ा आरोप

modi bihar rally PM Modi in Muzaffarpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्‍फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद कांग्रेस छठी मईया का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजद ने छठ पूजा को ड्रामा कहा। बिहार के लोग इस अपमान को नहीं सहेंगे। ALSO READ: Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी

 

पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे।

 

उन्होंने वादा किया कि छठ पूजा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने का प्रयास करेंगे। ये हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा। उन्होंने छठ पूजा पर गीतों की एक प्रतियोगिता कराने का भी एलान किया। इसके विजेताओं को अगले साल छठ पूजा पर सम्मानित करेंगे। 
 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मईया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं?

 

उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के लोग कितनी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं.... जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं- बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।

क्या है राजद और कांग्रेस की पहचान : उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस वालों की पहचान पांच चीजों से है — कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है। गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।

 

मोदी के सवाल : पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए और उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। सोचिए, जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?

edited by : Nrapendra Gupta