गुरुग्राम में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला:प्रेमिका के दूसरे से शादी करने से आहत, लिव-इन में रहते थे

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक युवक ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम अपनी प्रेमिका द्वारा किसी और से शादी करने से आहत होकर उठाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रेमिका के छोड़कर जाने का जिक्र किया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बगर गांव का निवासी था। पिछले दो महीनों से गुरुग्राम के एक निजी होटल में कार्यरत था। संजय का पिछले डेढ़ साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, जो उसी होटल में काम करती थी। दोनों पहले गोवा में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। युवती के जाने से परेशान था लगभग दो महीने पहले संजय और युवती गुरुग्राम आकर नवादा गांव में किराए के मकान में साथ रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले युवती संजय को छोड़कर चली गई और बाद में उसने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। इस घटना से संजय काफी परेशान था। दोस्त मिलने आया तो सुसाइड को पता चला रविवार रात करीब आठ बजे संजय का दोस्त मोहन उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। कई बार फोन करने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मोहन ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर संजय फंदे से लटका हुआ मिला। सुसाइड नोट में बताई वजह पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में युवक ने प्रेमिका के छोड़कर चले जाने के कारण हुई तकलीफ का जिक्र किया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Mar 23, 2026 - 21:48
 0