गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी में बाढ़ आई:MP में 2 युवक पानी में बहे, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ्लड; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद
गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर है। शहर के 15 से ज्यादा निचले इलाकों में 3-4 फीट पानी है। हजारों घरों में पानी भरा है। लोगों का जरूरत का सारा सामान पानी से खराब हुआ। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तेज बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके का पुल नदी में बह गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं। कोरबा जिले में रविवार शाम 17 लोग बाढ़ में फंस गए थे। आज सुबह तक सभी को बचाया गया। इधर, मध्य प्रदेश के मंदसौर में 2 युवक गांधी सागर डैम में डूब गए। कटनी में भी एक युवक बाढ़ में बहा। सीहोर में पार्वती नदी उफान पर है। मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेबल क्रॉस कर 437.40 मीटर पर पहुंचा है। राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों बारिश जारी है। दौसा में दीवार ढहने से महिला की मौत हुई। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई। वहीं, यूपी के नोएडा में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों के घरों में 2 फीट पानी भर गया। बिजनौर में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी की गई। अयोध्या में सरयू नदी ने वॉर्निंग लेवल पार कर 91.96 मीटर पर बह रही है। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई के बीच बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुए। 269 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें... देशभर में बारिश के हालात मैप से समझिए... देशभर में बाढ़-बारिश के हालात जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए...
