गयाजी में भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी:मनीष मिश्रा को उठाने की कही बात, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

गयाजी में भाजपा नेता मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिश्रा ने रामपुर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला 17 अगस्त का है। मिश्रा गया सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आगमन के दौरान मौजूद थे। शाम के समय उन्हें एक फोन आया। ट्रू कॉलर पर कॉलर का नाम पीयूष सिन्हा दिखाई दिया। फोन करने वाले ने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें उठा लेने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही मनीष मिश्रा गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी नूतन नगर के निवासी हैं। वे बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं। धमकी के बाद से उनका परिवार दहशत में है। बिहार में पहले भी कई नेताओं को धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद उपेंद्र कुशवाहा और सांसद पप्पू यादव शामिल हैं। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aug 18, 2025 - 22:54
 0