'केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी': आतिशी का प्रवेश वर्मा को जवाब
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने प्रवेश वर्मा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता और एलजी साहिब अपना-अपना घर खोल दें।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता ख़ुद तय कर लेगी।
भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को 'शीश महल 2' बताया और 'रहमान डकैत' से तुलना की। मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा 'शीश महल' तैयार हो गया है। ALSO READ: केजरीवाल का नया 'शीश महल'? बीजेपी के प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा विवाद
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सरकारी सुविधाओं का उपयोग न करने का वादा किया था। अब वे 95 लोधी एस्टेट में एक नए बंगले में रहते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta