करनाल DC आवास के बाहर कार-ई रिक्शा में भिड़ंत:युवक की मौत-दो घायल, परिजन बोले- सही समय पर नहीं दी सूचना, बच सकती थी जान

करनाल के माल रोड पर शनिवार की शाम डीसी आवास के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने पहले ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद रिक्शा में सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव बलड़ी निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार (अविवाहित) के रूप में हुई है। विजय रिलायंस कंपनी में काम करता था, उसके मामा का लड़का भी उसी के साथ काम करता है। शनिवार की शाम को वह और उसके मामा का लड़का ई-रिक्शा में सामान लोड करके जा रहे थे। तभी माल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। परिजनों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, उसका तो इंश्योरेंस तक नहीं है। आरोपी शिव कालोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। तेज रफ्तार कार ने मचाई सड़क पर अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक यहीं नहीं रुका, कुछ दूरी पर सड़क पर पड़े विजय को कुचल दिया। हादसे में विजय और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप विजय के परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना उन्हें देर से दी गई। उनका कहना है कि अगर समय पर उन्हें जानकारी दी जाती तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर विजय को बचाने का प्रयास कर सकते थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें रात करीब 9 बजे हादसे के बारे में सूचना मिली, जबकि विजय का शव मोर्चरी हाउस में मिला। परिजनों ने कहा कि यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है, क्योंकि सही समय पर सूचना न देकर उनके बेटे की जिंदगी छीनी गई। पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस, जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना एसएचओ रामलाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं रविवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0