LIVE: अमेरिका ने रूसी तेल से प्रतिबंध हटाया, 30 दिन तक तेल खरीद सकेंगे कच्चा तेल
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से जारी युद्ध के बीच सभी देशों को रूस से तेल खरीदी की मंजूरी दे दी है। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से जारी युद्ध के बीच सभी देशों को रूस से तेल खरीदी की मंजूरी दे दी है। पल पल की जानकारी...
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की और इलाके में बढ़ते तनाव, आम लोगों की जान जाने और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, साथ ही उत्पाद और ऊर्जा का बिना किसी रुकावट के आना-जाना आसान बनाना, भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने शांति और स्थिरता के लिए भारत के वादे को दोहराया और आगे बढ़ने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को रास्ता बताया।
-अमेरिका ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सरकार ने रूसी तेल से प्रतिबंध हटा लिया है। इससे सभी देश 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकेंगे।
-युद्ध की वजह से बढ़े कच्चे तेल के दाम। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 101 डॉलर के पार।



