इराक में गिरा अमेरिकी KC-135 सैन्य विमान, ईरान समर्थित गुट बोला- हमने मार गिराया
इराक में अमेरिका का KC-135 सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक हादसा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुआ और बचाव अभियान जारी है। वहीं ईरान समर्थित गुट ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने विमान को मार गिराने का ...
इराक में अमेरिका का KC-135 सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक हादसा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुआ और बचाव अभियान जारी है। वहीं ईरान समर्थित गुट ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने विमान को मार गिराने का दावा किया है, जिसे अमेरिकी सेना ने खारिज कर दिया है।
अमेरिका के KC-135 विमान का इस्तेमाल लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए किया जाता है।
हादसे पर क्या बोला अमेरिका
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर कहा, यह घटना 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान फ्रेंडली एयरस्पेस में हुई, जिसमें 2 विमान शामिल थे। एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना दुश्मन या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई। यूएस आर्मी ने बताया बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है।
U.S. Central Command is aware of the loss of a U.S. KC-135 refueling aircraft. The incident occurred in friendly airspace during Operation Epic Fury, and rescue efforts are ongoing. Two aircraft were involved in the incident. One of the aircraft went down in western Iraq, and the… — U.S. Central Command (@CENTCOM) March 12, 2026
ईरान ने ली विमान हादसे की जिम्मेदारी
ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है। बयान में कहा गया है कि उसने 'अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है।'
गौरतलब है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 14वें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। वहीं ईरान भी पलटवार करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहा है। स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से तेल सप्लाई बाधित होने से अमेरिका की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। युद्ध में अब तक 7 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं जबकि लगभग 150 घायल हुए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta



