Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया और उनके घरों में आग लगाई। ...

Sep 10, 2025 - 21:40
 0
Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया और उनके घरों में आग लगाई। प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विचलित करने वाले फोटोज और वीडियो के बीच मानवीयता को प्रदर्शित करता एक वीडियो सामने आया।

ALSO READ: नेपाल में Gen-Z जनरेशन विद्रोह के पीछे की Inside Story? प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की विकलांग पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। नेपाल के मंत्री शरद सिंह भंडारी प्रदर्शनकारियों के डर से अपनी विकलांग पत्नी को अकेला छोड़कर नेपाल से भाग गए। प्रदर्शनकारियों ने भंडारी की पत्नी ने अस्पताल पहुंचाया।

ALSO READ: नेपाल में राजशाही की वापसी की आहट? Gen-Z क्यों उतरी सड़कों पर

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिंदा जला दिया। 

मीडिया खबरों के मुताबिक यहां हिंसक प्रदर्शन में अब तक 24 लोगों की मौत हुई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी थी। इसके चलते 25 हजार से ज्यादा केस फाइलें राख में बदल गईं। आज सेना ने 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।  Edited by : Sudhir Sharma