Amreli में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन, CM पटेल ने किया ध्वजारोहण

अमरेली जिले में 80वें स्वतंत्रता पर्व का राज्य स्तरीय समारोह बेहद उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर अमरेलीवासियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय ...

Aug 15, 2026 - 20:36
 0
Amreli में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन, CM पटेल ने किया ध्वजारोहण

bhupendra patel गुजरात के अमरेली में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया। हॉर्स शो, डॉग शो, बुलेट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। अमरेली के विकास के लिए 403 करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा भी की गई।
 

Amreli में स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन

 

ध्वजारोहण के बाद परेड ग्राउंड पर आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा प्रस्तुत हॉर्स शो, डॉग शो और रोमांचक बुलेट शो उपस्थित लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। देशभक्ति की भावना को उजागर करने वाले सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों ने भी नागरिकों का मन मोह लिया।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अमरेलीवासी पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे हैं। पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

 

अमरेली के विकास के लिए 403 करोड़ रुपये की घोषणा

 

गौरतलब है कि स्वतंत्रता पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने अमरेली के सर्वांगीण विकास के लिए 403 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसके साथ ही जिले के विकास में योगदान देने वाले 11 प्रतिष्ठित रत्नों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।