108-दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक:देशभक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन होगा

टोंक में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ बड़ा तख्ता जैन मंदिर में आयोजित 108 दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान के तहत शनिवार को 106वें विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शांतिनाथ जी एवं भगवान पार्श्वनाथ जी के समक्ष अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने विधि-विधानपूर्वक शांतिनाथ एवं पार्श्व नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर मंडल में अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान इंद्र-इंद्राणियों द्वारा 120 श्रीफल अर्पित कर पुण्यार्जन किया गया। भक्ति एवं देशभक्ति के गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे जबलपुर से आए विनोद भैया, विधान संयोजक पारस चंद सर्राफ एवं पवन कंटान ने बताया कि 2 मई से प्रारंभ हुआ यह 108 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 17 अगस्त को अंतिम विधान के साथ संपन्न होगा। विधान का सौभाग्य शांतिधारा परिवार समिति को प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान जबलपुर से आए विनोद भैया ने मधुर भजनों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति एवं देशभक्ति के गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इंद्र-इंद्राणियों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तख्ता जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी रविवार को शाम को आरती, प्रश्न मंच, स्वाध्याय एवं शास्त्र ज्ञान सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया- 108 दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान के समापन अवसर पर रविवार को श्री शांतिनाथ बड़ा तख्ता जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, वह मुख्य बाजार होते हुए श्री जैन नसिया पहुंचेगी। विधान संयोजक पारस सर्राफ ने बताया कि 17 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ 108 दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान का भव्य समापन होगा। ये लोग मौजूद रहे विधान में समाज अध्यक्ष भागचंद फूलेता, सुनील सर्राफ, सोनू पासरोटिया, पुनीत जागीदार, गोलू माधोपुरिया, राहुल पासरोटिया, हेमंत माधोपुरिया, मनीष अतर, पप्पू, राजकुमार छामुनिया, पिंकू छामुनिया, मनोज फागी, रमेश काला मनीष नाजवाले टोनू सर्राफ, मुकेश करवर, मनीष फागी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं इंद्र-इन्द्राणियां उपस्थित रहे।

Aug 15, 2026 - 20:35
 0