किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। याइनवान से साउंडर जा रही महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पुलिस और स्थानीय लोग ...
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। याइनवान से साउंडर जा रही महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव व रिकवरी अभियान में जुटे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब एचआर29एजी-0648 नंबर की गाड़ी याइनवान, डंगदारू से साउंडर की ओर जा रही थी और सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम स्थानीय लोगों के साथ जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व रिकवरी का काम शुरू किया।
अधिकारी ने कहा कि अब तक दुर्घटना स्थल से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि गाड़ी में सवार लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। मृतकों की पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव व रिकवरी का काम जारी है।



