भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों का बड़ा ठिकाना ध्वस्त कर दिया। यहां से आईईडी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है। फिलहाल आसपास के घने जंगल के इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है. आज की अन्य बड़ी खबरें… केरल के कूथाट्टुकुलम सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारी पर तिरंगे के अपमान का आरोप; गेट की ग्रिल पर बंधा मिला, FIR दर्ज केरल के कूथाट्टुकुलम में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को इमारत की ग्रिल पर कम ऊंचाई पर बांधने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कूथाट्टुकुलम पुलिस के अनुसार, झंडा ऑफिस के एंट्री गेट की ग्रिल पर बंधा हुआ मिला, जिसे स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद बंद कर दिया गया था। FIR के मुताबिक, झंडा जमीन से 1.29 मीटर ऊपर बंधा हुआ था, जिसे पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना। सूचना मिलने पर पुलिस ऑफिस पहुंची और झंडा हटा दिया। तिरुपति में भाषण देते हुए अचानक गिरे मंत्री, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला आंध्र प्रदेश के तिरुपति पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आंध्र प्रदेश के मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अचानक बीमार पड़ गए। मंत्री मंच पर खड़े होकर एक घंटे से ज़्यादा समय से भाषण दे रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे एक तरफ झुकते हुए गिर पड़े।
सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। मंत्री की जांच करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया था, जिससे नका संतुलन बिगड़ गया। महाराष्ट्र के वर्धा में बस की टक्कर से 3 छात्राओं की मौत, स्कूल के पास हादसा; बस ड्राइवर गिरफ्तार महाराष्ट्र के वर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट बस की टक्कर से तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। हादसा हिंगणघाट शहर में अंबेडकर स्कूल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, तीनों छात्राएं दोपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी पीछे से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मृत छात्राओं की पहचान समृद्धि रूपक धमसे (15), आरुही राजू चावरे (17) और मिसबाह जावेद शेख (17) के रूप में हुई है। तीनों वर्धा जिले की रहने वाली थीं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में वांटेड लश्कर आतंकी के माता-पिता ने घर पर फहराया तिरंगा जम्मू-कश्मीर के शोपियां में वांटेड लश्कर-ए-तैयबा कमांडर आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया। आबिद शेख के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में होने की आशंका है और वह सुरक्षा बलों की मोस्ट-वांटेड सूची में शामिल है। आबिद पर कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लक्षित हमलों के आदेश देने का आरोप है। उसके माता-पिता के तिरंगा फहराने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 मजदूरों की मौत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डमडुडू इलाके में मजदूरों को ले जा रही एक गाड़ी 200-300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई। डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। गाड़ी डमडुडू में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों को ले जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे समान अवसर से वंचित हैं। मैंने अपने गांव के सरपंच से बात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि पंचायत एक हफ्ते के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान कर देगी। बदलाव तब मुमकिन होता है जब हम सब मिलकर काम करते हैं। असम में लापता BJP नेता का शव मिला, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार असम के श्रीभूमि जिले में 12 अगस्त से लापता बीजेपी नेता बिकाश धर का शव शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक सुनसान घर से मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में बदरुल हक और साहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महाराष्ट्र के यवतमाल में रील बनाने के दौरान डैम में गिरीं 2 छात्राएं, दोनों की मौत महाराष्ट्र के यवतमाल में सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान डैम में गिरने से दो कॉलेज छात्राओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को बोरगांव डैम में हुआ। पुलिस के मुताबिक, फार्मेसी कॉलेज के करीब 15 छात्र-छात्राओं का समूह कॉलेज की छुट्टी के बाद डैम घूमने गया था। इसी दौरान मोहिनी गौत्रे और अमृता खेडकर डैम की दीवार पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और रील बना रही थीं। रील बनाने के दौरान एक छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह डैम में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसकी दोस्त भी पानी में कूद गई। दोनों पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सकीं और बहाव में डूब गईं। राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सपकाल ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने 17 जून को राजस्थान क
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों का बड़ा ठिकाना ध्वस्त कर दिया। यहां से आईईडी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है। फिलहाल आसपास के घने जंगल के इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है. आज की अन्य बड़ी खबरें… केरल के कूथाट्टुकुलम सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारी पर तिरंगे के अपमान का आरोप; गेट की ग्रिल पर बंधा मिला, FIR दर्ज केरल के कूथाट्टुकुलम में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को इमारत की ग्रिल पर कम ऊंचाई पर बांधने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कूथाट्टुकुलम पुलिस के अनुसार, झंडा ऑफिस के एंट्री गेट की ग्रिल पर बंधा हुआ मिला, जिसे स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद बंद कर दिया गया था। FIR के मुताबिक, झंडा जमीन से 1.29 मीटर ऊपर बंधा हुआ था, जिसे पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना। सूचना मिलने पर पुलिस ऑफिस पहुंची और झंडा हटा दिया। तिरुपति में भाषण देते हुए अचानक गिरे मंत्री, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला आंध्र प्रदेश के तिरुपति पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आंध्र प्रदेश के मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अचानक बीमार पड़ गए। मंत्री मंच पर खड़े होकर एक घंटे से ज़्यादा समय से भाषण दे रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे एक तरफ झुकते हुए गिर पड़े।
सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। मंत्री की जांच करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया था, जिससे नका संतुलन बिगड़ गया। महाराष्ट्र के वर्धा में बस की टक्कर से 3 छात्राओं की मौत, स्कूल के पास हादसा; बस ड्राइवर गिरफ्तार महाराष्ट्र के वर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट बस की टक्कर से तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। हादसा हिंगणघाट शहर में अंबेडकर स्कूल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, तीनों छात्राएं दोपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी पीछे से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मृत छात्राओं की पहचान समृद्धि रूपक धमसे (15), आरुही राजू चावरे (17) और मिसबाह जावेद शेख (17) के रूप में हुई है। तीनों वर्धा जिले की रहने वाली थीं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में वांटेड लश्कर आतंकी के माता-पिता ने घर पर फहराया तिरंगा जम्मू-कश्मीर के शोपियां में वांटेड लश्कर-ए-तैयबा कमांडर आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया। आबिद शेख के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में होने की आशंका है और वह सुरक्षा बलों की मोस्ट-वांटेड सूची में शामिल है। आबिद पर कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लक्षित हमलों के आदेश देने का आरोप है। उसके माता-पिता के तिरंगा फहराने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 मजदूरों की मौत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डमडुडू इलाके में मजदूरों को ले जा रही एक गाड़ी 200-300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई। डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। गाड़ी डमडुडू में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों को ले जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे समान अवसर से वंचित हैं। मैंने अपने गांव के सरपंच से बात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि पंचायत एक हफ्ते के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान कर देगी। बदलाव तब मुमकिन होता है जब हम सब मिलकर काम करते हैं। असम में लापता BJP नेता का शव मिला, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार असम के श्रीभूमि जिले में 12 अगस्त से लापता बीजेपी नेता बिकाश धर का शव शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक सुनसान घर से मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में बदरुल हक और साहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महाराष्ट्र के यवतमाल में रील बनाने के दौरान डैम में गिरीं 2 छात्राएं, दोनों की मौत महाराष्ट्र के यवतमाल में सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान डैम में गिरने से दो कॉलेज छात्राओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को बोरगांव डैम में हुआ। पुलिस के मुताबिक, फार्मेसी कॉलेज के करीब 15 छात्र-छात्राओं का समूह कॉलेज की छुट्टी के बाद डैम घूमने गया था। इसी दौरान मोहिनी गौत्रे और अमृता खेडकर डैम की दीवार पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और रील बना रही थीं। रील बनाने के दौरान एक छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह डैम में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसकी दोस्त भी पानी में कूद गई। दोनों पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सकीं और बहाव में डूब गईं। राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सपकाल ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी। टीवी चैनलों पर 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट की सीमा हटेगी, सरकार का फैसला सरकार ने टीवी चैनलों पर हर घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की सीमा हटाने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि प्रसारण क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।