3.30 करोड़ की धोखाधड़ी में फिल्म डायरेक्टर का साथी अरेस्ट:अंडा कारोबारी से मांगी थी 60 लाख रंगदारी, 25 हजार का था इनाम

अंडा कारोबारी से 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और 60 लाख रंगदारी मांगने के मामले में ताजमहल फिल्म के सह-निर्माता इरशाद आलम के साथी इम्तियाज को बेकनगंज पुलिस ने फूलबाग से गिरफ्तार किया है। 8 माह से फरार आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। मुकदमे में मुख्य आरोपी इरशाद आलम व हादी हसन को पुलिस पहले में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जाजमऊ में जमीन दिलाने के लिए वसूली थी रकम सिविल लाइन निवासी मो.शोएब की नई सड़क में अंडे की दुकान है। व्यापार के लिए गोदाम की आवश्यकता होने पर रिक्की व रफी ने उनकी मुलाकात फिल्म ताजमहल के सह-निर्माता व टेनरी संचालक इरशाद आलम से करवाई। उन्होंने जाजमऊ के गज्जूपुरवा में जमीन दिलाने के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये लेने के बाद एग्रीमेंट किया। कुछ समय बाद रजिस्ट्री के लिए कहने पर 1.65 करोड़ रुपये वसूले। इस बीच उन्हें जानकारी हुई कि जमीन को सरकार पहले ही अधिग्रहण कर चुकी है। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो पिछले साल 13 सितंबर को आरोपी ने अपने साथी मो.उजैर हसन व अन्य के साथ दुकान पहुंच कर धमकाया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस इस मामले में इरशाद आलम और हादी हसन को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। 8 माह से फरार चल रहा था आरोपी मामले में 8 माह से फरार चल रहे मूलरूप से फतेहपुर जनपद के इमामगंज अबु नगर वर्तमान में पटकापुर में रहने वाले इम्तियाज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को बेकनगंज पुलिस ने उसे फूलबाग चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0