हांसी में फाइनेंसरों पर महिला से मारपीट का आरोप:किस्त बकाया होने पर घर पहुंचे; जबरन ले जाने का प्रयास

हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि लोन की किस्त बकाया होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उसके घर पहुंचकर न केवल धमकाया, बल्कि जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया और रास्ते में उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ भी की। नारनौंद थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और उसके पति ने करीब एक साल पहले जींद की एक फाइनेंस कंपनी से लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए का लोन लिया था। परिवार नियमित रूप से किस्तें जमा कर रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण 3 फरवरी से एक किस्त बकाया रह गई थी। कंपनी की ओर से बकाया भुगतान के लिए लगातार फोन पर दबाव बनाया जा रहा था। महिला को जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाया महिला के अनुसार, 28 फरवरी को एक महिला समेत तीन लोग बाइक और स्कूटी पर उसके घर आए। उस समय वह घर पर अकेली थी। उन्होनें किस्त भरने का दबाव बनाया। जब महिला ने असमर्थता जताई, तो उसे और उसके बच्चों को उठाने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद महिला कर्मचारी ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया और जींद के ऑफिस ले जाने की बात कही। युवकों पर गलत तरीके से छूने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में दो गांवों के बीच एक सुनसान जगह पर स्कूटी रोक दी गई। वहां उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी तलाशी ली गई। साथ आए दो युवकों ने भी गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों को आते देख आरोपी उसे दोबारा स्कूटी पर बैठाकर भागने लगे। भीड़ को देख भागे तीनों आरोपी रास्ते में मिल्कपुर गांव के पास एक ब्रेकर पर महिला स्कूटी से गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। वहां भीड़ एकत्रित होते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने अपने पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां से महिला को गंभीर हालत में हिसार के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Mar 19, 2026 - 20:17
 0