सोनभद्र में पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के पास हादसा; मौके पर ही मौत

बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यापारी की मृत्यु हो गई। यह हादसा बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी गिरवर प्रसाद (47), पुत्र विरझू प्रसाद, मंगलवार सुबह लगभग पौने पांच बजे प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। तस्वीरें देखिए- टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरवर प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की तलाश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jun 23, 2026 - 08:40
 0