सुसाइड मामले में शहर में निकाला कैंडल मार्च:नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन, बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे

शहर के कोतवाली थाना इलाके में नाबालिग के सुसाइड मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मृतक नाबालिग को श्रद्धांजलि भी दी गई। ये था मामला जानकारी के अलुसार 14 मई को सुबह करीब आठ बजे 17 साल के नाबालिग ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। परिजनों की ओर से दी रिपोर्ट में एक छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया कि इसी वजह से वह डिप्रेशन में था और उससे परेशान होकर सुसाइड कर लिया। लेकिन, सप्ताहभर बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। इसी को लेकर मंगलवार रात को बड़ी संख्या में लोग घंटाघर पहुंचे और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान रिद्धिमा शर्मा समेत बीजेपी के पदाधिकारी आदि लोग घंटाघर पहुंचे और प्रदर्शन कर सरकार से इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बीजेपी की नीलिमा आमेरा आदि मौजूद थी।

May 20, 2026 - 12:33
 0