समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को कुचला:विरोध में रोड जाम, ब्रेकर बनाने और मुआवजे की मांग; बुजुर्ग महिला को बचाने में हुआ हादसा
समस्तीपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ठहरा गोपालपुर वार्ड-8 निवासी रंजीत कुमार दास के पुत्र सुधीर कुमार(13) के तौर पर हुई है। छठी क्लास में पढ़ता था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर जुट गए और गोपालपुर चौक को जाम कर दिया। इससे बिरौली-वैनी पथ पर करीब रात एक बजे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना वैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला शांत कराया जाम की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रात करीब दो बजे सदर अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुधीर घर के पास ही सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान बिरौली चौक की ओर से वैनी की तरफ जा रहा एक ट्रक अचानक असंतुलित हो गया। सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला आ गई थी। बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ा, जिसकी चपेट में सुधीर आ गया। सिंगल रूट होने के बावजूद इस सड़क पर बड़ी संख्या में भारी वाहनों का परिचालन होता है। कई वाहन तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मुआवजा और ब्रेकर बनाने की मांग आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और सड़क पर रोड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि हादसों पर रोक लगाने के लिए इस स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। मामले की छानबीन की जा रही है प्रभारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश दीपक ने बताया कि सड़क हादसे में किशोर की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Sep 20, 2026 - 10:52
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.